हल्द्वानी में अस्पताल के बाहर डाक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चिकित्सक से मारपीट का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मुखानी नहर कवरिंग रोड स्थित निजी अस्पताल के डाक्टर से कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं हमलावर चिकित्सक को पीटते हुए अस्पताल से बाहर तक ले आए। चिकित्सक ने जैसे तैसे भागकर जान बचाई। शहर में वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि यह वीडियो बीते तीन दिन पुराना है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

https://youtu.be/M3Wo0RYlT1s?si=-7xInjrOsJ5_o2VT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *