बस-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में हल्द्वानी के दो युवकों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार हल्द्वानी के दो युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग सकते में आ गए और मौके पर एकत्र हो गए। 19 अक्टूबर सोमवार की पेपर मिल की बस ड्यूटी से छूटे कर्मचारियों को किच्छा छोड़ने जा रही थी। तभी शांतिपुरी रेलवे क्रासिंग से पास ओवरटेक के करती विपरीत दिशा से जा रही बाइक संख्या को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए रूद्रपुर भेजा। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हल्द्वानी मुखानी स्थित निशांत बिहार क्षेत्र निवासी कुलदीप अरोरा के रूप में हुई। जबकि दूसरे युवक ने भी गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उसकी पहचान हल्द्वानी निवासी गुलशन कुशवाहा के तौर पर हुई। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।