समाचार शगुन उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ का एक घोड़े का शिकार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार हाइवे से सटे ढिकुली गांव की आबादी में बाघ के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। आबादी क्षेत्र में बाघ की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बाघ की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
रामनगर वन प्रभाग अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को पालतू जानवर खुले में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है।
