समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड परिवहन निगम की जालंधर जा रही बस रविवार को जसपुर से आगे गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ीं। हादसे से बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी बसअड्डे से जालंधर के लिए निकली रोडवेज बस यूएसनगर के जसपुर से आगे उत्तर प्रदेश के धरमपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाद में बस से ही यात्री गंतव्य को रवाना हुए।











