प्रांतीय नगर उधोग व्यापार मंडल ने इस प्रमुख कारोबारी को महानगर अध्यक्ष बनाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने अपने संगठनात्मक विस्तार कार्यकम के तहत संरक्षक नरेश बंसल और विनय गोयल की संस्तुति पर देहरादून के प्रमुख कारोबारी आशुतोष गोयल को महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आशुतोष गोयल को महानगर देहरादून में स्वच्छ छवि के व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले कारोबारियों का चयन कर अति शीघ्र ही महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा हे जिससे प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कारोबार में आ रही परेशानियों को मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मुख प्रमुखता से रखकर उनका निदान करवाया जा सके। आशुतोष गोयल के अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय संयोजक डा0 धर्म यादव सह संयोजक देवेश अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कश्यप प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता नीरज शारदा दीपक माहेश्वरी लक्ष्मण लमगड़िया भुवन तिवारी रमेश बिष्ट संजय अग्रवाल टीटू कुंदन बिष्ट राजीव अग्रवाल नरेंद्र साहनी सुशील मोंगिया राजकुमार अग्रवाल घनश्याम रस्तोगी अशोक वाष्र्णेय पीयूष गोयल आनंद सिंह अधिकारी मदन मोहन जोशी लक्ष्मी कुन्दानी प्रकाश हरबोला भगवान सहाय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement