समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
आज मंगलवार को हल्द्वानी ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में ठेकेदार भाइयों ने एकजुट होकर हल्द्वानी शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को बंद कराया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु काठगोदाम से अमृतपुर तक बनाए जा रहे बाईपास रोड के कार्य को भी रुकवाया गया।
ठेकेदारों का यह कदम रॉयल्टी के शासनादेश के तहत रॉयल्टी को पाँच गुना बढ़ाए जाने के विरोध में उठाया गया है। आखिर ठेकेदार कब तक बढ़ते आर्थिक बोझ को सहन करेगा? जब ठेकेदार के लिए काम करना ही मुश्किल हो जाएगा, तो विकास कार्य कैसे गति पकड़ेंगे?
अब ठेकेदारों की आवाज को अनसुना करना आसान नहीं होगा। यह लड़ाई किसी एक ठेकेदार की नहीं, बल्कि पूरे ठेकेदार समाज के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
