किशोर का यौन शोषण कर वीडियो इंटरनेट पर अपलोड की

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में किशोर से यौन-शोषण के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में सामने आया है। आरोपी ने अपने ही पड़ोसी किशोर को शिकार बनाया। साइबर टिपलाइन पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक किशोर ने इंटरनेट से पहले अश्लील सामग्री डाउनलोड की। इसके बाद पड़ोसी किशोर से यौन-शोषण कर वीडियो रिकॉर्ड की। जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई तब वहां से पुलिस ने दो मोबाइल, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया। मोबाइलों में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के साथ अश्लील सामग्री और डाउनलोड हिस्ट्री भी मिली है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।