समाचार शगुन उत्तराखंड
भवाली(नैनीताल)। प्रसिद्ध गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद मैथिली ठाकुर ने मंदिर परिसर के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रबंधक ने मैथिली ठाकुर को मंदिर के क्रियाकलापों की जानकारी दी। साथ ही बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि बाबा देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। आधे घंटे दर्शन के बाद मैथिली ठाकुर वापस हल्द्वानी की ओर लौट गई। मैथिली रविवार की शाम हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची है।
