सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

 

डॉ .मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध जुआ। सट्टेबाजी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु दिशा- निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में *डॉ.जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* के मार्गदर्शन, *श्रीमती अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में *श्री राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक भीमताल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक *24/10/2026* को सौन गाँव भीमताल के पास सार्वजिनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए निम्न व्यक्तियों को गिरफ्तार कर *कोतवाली भीमताल में मु0अ0सं0-46/26 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत किया गया एवं पकडे गये *व्यक्तियों से 3300/- रुपये की धनराशि* बरामद की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

*1.* जसवन्त सिंह क्वीरा निवासी मेहरागाँव भीमताल जनपद नैनीताल उम्र-33 वर्ष,
*2.* गोपाल सिंह निवासी मेहरागाँव भीमताल जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष
*3.* महेन्द्र सिंह निवासी गोरखपुर तिराहा थाना भीमताल जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष,
*4.* नरेश राणा निवासी मेहरागाँव थाना भीमताल जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार
2- उ0नि0 श्री लक्ष्मण सिंह देऊपा
3- अ0उ0नि0 अजुला जॉन
4- कानि० नरेन्द्र सिंह राणा
5- कानि चालक मनोज पंत
6- हो0गा0 अनस अंसारी।