समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में काठगोदाम-तीनपानी-लालकुआं हाइवे पर तीनपानी में बने फ्लाईओवर में डायट भीमताल में तैनात शिक्षक डा.शैलेन्द्र सिंह धपोला के इकलौते पुत्र उत्कर्ष और रानीखेत में इंजीनियर के पद पर तैनात रविमोहन पाठक निवासी देवलचौड़ खाम के का असामयिक निधन हो गया था। सड़क हादसे में घायल भीमताल डायट में ही तैनात डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी के पुत्र प्रांजल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वह कोचिंग में तैयारी कर रहा था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अनुसार शल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
