शादी की तैयारी में लगे थे परिजन, चोर ताले तोड़ माल उड़ा ले गये

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने सेंध लगाकर आनंदपुरी फेस-3 में घर से चांदी की पायल और सिक्के चोरी कर लिए। सतीश कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि बीती 26 जुलाई को वह और उसका परिवार भाई राजेंद्र की शादी की खरीदारी करने के लिए ताला लगाकर गये थे। चोर अलमारी से ज्वैलरी का पर्स जिसके अन्दर उनकी पत्नी की पायल, चांदी का 2 इंच बड़ा सिक्का लक्ष्मी गणेश बने थे, 3 सिक्के 2 विक्टोरिया 1 सिक्का जार्किल मार्क उड़ा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला नजर आ रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here