समाचार शगुन उत्तराखंड
अल्मोड़ा जिले कू कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट में महिला ने हंगामा काटकर आत्महत्या करने की धमकी दी। महिला पुलिस ने जैसे तैसे उसे काबू में किया। महिला अपने प्रेमी की पहली पत्नी और बच्चों के पास लौट जाने से नाराज थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को हिरासत में लिया और वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। महिला को काबू में करने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। चार महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया फिर गाड़ी तक पहुंचाया।
