कंपनी के कार्यक्रम में रिसोर्ट पहुंची सेल्स गर्ल से दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ तहरीर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामनगर के रिजॉर्ट में शराब पिला दिल्ली की सेल्स गर्ल से दुष्कर्म  मामला सामने आया है। एक अन्य युवक ने भी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि रिजॉर्ट के एक कमरे में आरोपी शुभम बाठला निवासी चन्द्र गुप्त सोसायटी पौद रोड पुणे ने उसे अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि वह उससे शराब पीने को कहने लगा। इनकार करने पर उसने जबरन शराब पिलाई।‌ उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोन कर अपने दूसरे साथी दिल्ली निवासी सौरभ ठाकुर को भी वहां बुला लिया। यह भी आरोप लगाया कि सौरभ ने भी दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन इससे पहले पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। सुबह होने पर पीड़िता ने साथियों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता अपने सहकर्मियों के साथ रविवार को यहां पहुंची थी। दिल्ली निवासी एक युवती ने सोमवार को पुलिस की दी तहरीर में कहा कि वह एक निजी कंपनी में सेल्स गर्ल के पद पर कार्यरत है। कंपनी के दस साल पूरे होने पर रामनगर के दि जंगल ट्रेल रिजॉर्ट में कॉर्परिट आउंटिंग का आयोजन किया गया था।