शराब के नशे में कार दौड़ाना पड़ा भारी, हल्द्वानी में यहां रहने वाले छह युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध* चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।

*पुलिस अधीक्षक यातायात/ नैनीताल श्री जगदीश चन्द्र* एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में उ0नि0 सतीश उपाध्याय, चौकी प्रभारी खैरना एवं पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की गई।
दौराने चैकिंग *वाहन संख्या UK04-AS- 9619 को रोका गया।*
*वाहन चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाया जा रहा था* जबकि वाहन में सवार उसके *05 अन्य साथी वाहन के अंदर शोर-शराबा कर सार्वजनिक न्यूसेंस उत्पन्न* कर रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा सभी 06 व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

मामले में पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए *वाहन को सीज* किया गया। वहीं वाहन में सवार 05 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तारी-*

1. विकास कुमार (चालक) निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल।
2. पारस मेहरा, उम्र 22 वर्ष
3. अनुज सागर उम्र 24 वर्ष
4. बृजेश कुमार 23 वर्ष
5. चंदन आर्य, उम्र 21 वर्ष
6. अशोक कोहली उम्र 37 वर्ष निवासीगण जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल।

*नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश*

शराब पीकर वाहन चलाना खुद की ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जान को खतरे में डालना है। नशे में वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग/न्यूसेंस करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।