समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड में चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देहरादून के विकासनगर में वायरल ऑडियो प्रकरण में त्यूणी थाना पुलिस ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों पूर्व जिपं अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ गाली-गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बालक राम ने बताया कि वह ऊर्जा निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं और चकराता सब-स्टेशन में तैनात हैं। उनकी दो बेटियां त्यूणी के पंडित शिवराम कॉलेज में बीए की छात्राएं हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव लड़ा था। सात अक्तूबर की शाम 8:23, फिर 9:00 और उसके बाद 9:15 बजे विधायक के भाई चमन सिंह और राजपाल ने फोन कर बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने का दबाव बनाया। मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
