हनुमान धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार के सामने आया बाघ, वीडियो वायरल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले कै रामनगर बैलपड़ाव मार्ग पर बाघ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घने जंगल के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर बाघ की चहलकदमी से वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और श्री हनुमान धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह बैलपड़ाव मार्ग पर बाघ सड़क पर टहलता दिखाई दिया। हनुमान धाम जा रहे श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद से लोगों में और दहशत है। तेंदुए और बाघ की लगातार मौजूदगी से परेशान ग्रामीणों में दहशत है। बन्नाखेड़ा रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई गई है और टीम लगातार गश्त कर रही है।