हल्द्वानी से लालकुआं तक इन दो दिन बिजली रहेगी गुल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से लालकुआं तक इन दो दिन बिजली रहेगी गुल
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शट-डाउन शेड्यूल फिर शुरू हो गए हैं। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की ओर से 31 अक्तूबर और एक नवंबर को हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक के बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली बाधित की जाएगी। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों के कटान, लॉपिंग-चॉपिंग के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत शनिवार को टीपीनगर सब स्टेशन के बेलबाबा और देवलचौड़ फीडर, फूलचौड़ के संगम विहार, धौलाखेड़ा के हल्दूचौड़ और लालकुआं बिजलीघर के हल्दूचौड़ कार रोड फीडर की आपूर्ति ठप रहेगी। इसी तरह रविवार को टीपीनगर के इन दोनों के साथ ही फुटकुआं सब स्टेशन के गन्ना सेंटर, कठघरिया के बच्चीनगर और लालकुआं के बमेठाबंगर फीडरों से आपूर्ति बाधित रहेगी।

हल्द्वानी से लालकुआं तक इन दो दिन बिजली रहेगी गुल