समाचार शगुन उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर के टीले के पास एक हाथी पहुंच गया। हाथी ने काफी देर तक टीले के पास तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। हाथी की इस गतिविधि से मंदिर परिसर में हलचल मच गई। मंदिर के पुजारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। गर्जिया मंदिर क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पहले से बनी रहती है। 29 अक्टूबर बृहस्पतिवार की देररात हाथी अचानक मंदिर के टीले के पास आ गया। वहां मौजूद एक प्रसाद विक्रेता ने हाथी का वीडियो बना लिया ।
