सरकारी ठेकेदारों की हड़ताल स्थगित, प्रेस वार्ता में दी जानकारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सरकारी विभागों के ठेकेदारों ने उपखनिज की रायल्टी में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी करने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाई थी। हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को तिकोनिया स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में कॉन्टैक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के पदाधिकारी कैलाश साह ने बताया कि रायलटी संबंधी आदेश जारी होने के बाद दीपावली पर‌ विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। ठेकेदार पुरानी व्यवस्था के तहत भुगतान भी लेंगे।