हल्द्वानी में यहां नशे में धुत महिला का हंगामा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी कोतवाली क्षेत्र में नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला एक रोते हुए बच्चे के साथ रिक्शा में बैठी नजर आई है। करीब 20 सेकेंड के वीडियो के बाद महिला बच्चे को लेकर वहां से चली गई। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। महिला की पहचान कर उसकी काउंसलिंग की जाएगी।