समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर के श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर स्थित कामना सागर में 24 अगस्त सोमवार को नहाते समय डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड सात निवासी गुड्डू का आठ वर्षीय पुत्र आरव दोपहर में अन्य बच्चों के साथ मंदिर परिसर स्थित कामना सागर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम को उसका शव पानी में उतराता दिखाई देने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला।
