समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती ने रविवार सुबह हल्द्वानी बाईपास के पास हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर हंगामा कर दिया। युवती के पोल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि युवती तारों की चपेट में नहीं आई। बताया जा रहा है कि युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है और लंबे समय से उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। युवक के शादी से इनकार करने पर युवती नाराज हो गई और गुस्से में रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने काफी समझाने के बाद उसे बमुश्किल नीचे उतारा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। गनीमत रही कि युवती तारों की चपेट में नहीं आई।
