समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में व्यापारी नेता को पुलिस के उठाने से नाराज लोग पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गये। इस दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और अपने समर्थक और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ किया कि जब तक गुप्ता को छोड़ा नहीं जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। मामले के तूल पकड़ने से पुलिस में हड़कंप है। देर शाम तक चौकी में हंगामा होता रहा।
