समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की ओर से लगाए गए जातिसूचक टिप्पणी और उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
