हल्द्वानी के इन पांच वार्डों में भी जलेंगी स्ट्रीट लाइटें

ख़बर शेयर करें
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन हल्द्वानी महानगर के वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने में लगा है। इस क्रम में बुधवार को वार्ड-56 रामपुर रोड टीपीनगर में मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पूजा अर्चना के साथ स्ट्रीट लाइट कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर रौतेला ने कहा कि शहर के वार्डों में विकास कार्य जारी है। सभी वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजेन्द्र सिंह नेगी समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि नगर निगम के 60 वार्डों में  प्रकाश व्यवस्था बनाने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी। वार्ड 57, 58, 59 ,60 में भी पार्षद इस मांग को उठा रहे थे। अब वार्ड जगमगाने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *