तनख्वाह से नहीं भरा इस अफसर का पेट, विजिलेंस ने छह हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पौड़ी जिले के कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने लैंसडाउन में निर्माणाधीन होटल का फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में होटल संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बुधवार को उन्हें शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लेते हुए मौके पर पकड़ लिया।