ज्वैलर्स की दुकान में पहुंची महिलाएं आभूषण चोरी कर फरार

समाचार शगुन उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर के निकट दिनेशपुर में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचीं संदिग्ध महिलाएं सोने के कान के टॉप चोरी कर फरार हो गईं। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब साढ़े तीन ग्राम बताया जा रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर-काली नगर मार्ग पर कौशल्या गार्डन स्थित दयाल ज्वैलर्स में कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान महिलाओं ने नजर बचाकर सोने के कान के टॉप अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद बिना खरीदारी किए दुकान से निकल गईं। कुछ देर बाद आभूषण गायब मिलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। दुकानदार ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्र की और दुकान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement