त्योहार पर रहें सावधान: गजक में मिला तार का टुकड़ा, फूड सेफ्टी की टीम मौके पर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री थम नहीं रही। त्योहार पर लोगों को सावधान होने की जरूरत है। ज्योलीकोट निवासी ग्रामीण ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि कालाढूंगी रोड स्थित एक दुकान से खरीदे गए गजक में लोहे के तार का टुकड़ा मिला है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शगजक की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में गजक बनाने की निर्माण और उपयोग की तिथि उत्पाद पर नहीं मिली।