हल्द्वानी में गौला पुल 27 अगस्त से दो सितंबर तक रहेगा बंद, वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 रामपुर काठगोदाम अनुभाग के गौला ब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए 27 अगस्त से अगले 6 दिवस यानी 2 सितंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 में गौला ब्रिज में मरम्मत कार्य हेतु सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए 27 अगस्त से आगामी 6 दिवसों अर्थात 2 सितंबर 2024 तक रूट डायवर्जन किया जाता है। लिहाजा 27 अगस्त से 2 सितंबर तक गौला ब्रिज रूट बंद रहेगा।

ऐसे डायवर्ट रहेगा रूट

नारीमन तिराहा से थाना काठगोदाम वन बैरियर और थाना काठगोदाम वन बैरियर से नरीमन तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसे लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं नारीमन तिराहा से गोलारोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडांठ ऊँचापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मोतीनगर से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडांठ तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले कोई भी भारी वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग नहीं करेगा।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए ऊँचापुल / लालडांठ तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर /खेडा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी तिराहा से डिबेर कट होते हुए शीतल होटल तिराहे से पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

बडी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बडी मण्डी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडांठ तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड एवं चोरगलिया रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से मंडी तिराहा होते हुए मंगलपड़ाव से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन रामपुर रोड से टीपीनगर तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से सिंधी चौराहा से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कुँवरपुर तिराहा / खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा / तीनपानी तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

गौलापार रोड (खेडा, कुँवरपुर, कालीचौड़ आदि) से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन खेड़ा चौराहा से गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

गौलापार रोड से हेड़ाखान की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काठगोदाम थाना वन बैरियर से अपने गन्तब्य को जा स