पोर्टल के पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के, कोतवाली में हंगामा, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में देर रात पोर्टल के पत्रकार रूपेश कुमार का कार सवारों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसके बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने रुपेश को हिरासत में लिया। इससे भड़के कांग्रेसियो और जिले के पत्रकारों ने रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। इस पर प्रदर्शनकारी पुलिस पर पुष्प वर्षा करते रहे। बाद में वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।