कलम के सिपाही के घर में घुसे चोर, पत्रकार ने पुलिस से लगाई गुहार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 1 बजे बाद बाइक सवार तीन संदिग्ध एक पत्रकार के घर पहुंचे और घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना के बाद पत्रकार ने थाना पथरी पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी पत्रकार के घर पर इसी तरह की घटना सामने आ  चुकी है।