समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दो दिन कार्य बहिष्कार चलने के बाद परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद एक महीने के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि एससी एसटी श्रमिक संघ, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ,उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन संयुक्त मोर्चे के बैनर तले एक दिसंबर को रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने आंदोलन स्थगित कर सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए सायं 6.30 बजे काठगोदाम डिपो में आंदोलन के समापन की घोषणा की और कहा आगे की रणनीति संयुक्त मोर्च के बैनर तले दिसंबर से पहले तय की जायेगी। शनिवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार का पूरे प्रदेश में दूसरे दिन में व्यापक असर देखने को मिला। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से ही 35 बसों का संचालन ठप रहा। श काठगोदाम डिपो में धरना प्रदर्शन में ,प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, उपाध्यक्ष दयाल जोशी, ललित प्रसाद प्रदेश संयुक्त मंत्री,क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट, शाखा मंत्री हरीश रावत,कैलाश कांडपाल,संदीप बिष्ट, नवीन लोहनी, राजवीर सिंह,मुकेश बुधानी,नवीन लोहनी,रघुवीर चौधरी,संजीव कुमार, शाहवेज हसन, भुवन भट्ट, अनित कुमार, दीपक कुमार, संदीप बिष्ट,शिव कुमार, शशिकांत गौतम,,दिनेश जोशी ,नवीन सिंह ,वाई पी कामटे,सरफराज़ खान,दिग्विजय सिंह, भुवन भारती,राजकुमार,अनिल तिवारी,दिग्विजय सिंह,अजय कुमार ,कमल बिष्ट ,किशन आर्या ,,केशर सिंह ,रेहान अली,किशोरी लाल,भास्कर उपाध्याय, गुरमीतसिंह ,रामकुमार,अजय शर्मा, सिंगारा सिंह,हेमंत गड़िया,पवन कुमार,कुलदीप सिंह ,यूसुफ अली,जमील खां,प्रदीप शर्मा ,रूप कुमार, गोविन्द सिंह,आदित्य सिंह,भास्कर उपाध्याय ,किशोरी लाल ,पुष्कर मेहरा सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
