समाचार शगुन उत्तराखंड

पेरेंट्स मीटिंग में स्कूल जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, दोनो की मौत, एक घायल। ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में नशनल हाईवे पर 31 अक्टूबर शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आरके ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय महिला और उसकी 6 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान मीनू देवी (34) और उसकी बेटी अंशिका (6) के रूप में हुई है। घायल दूसरी बेटी राधिका (9) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीनू देवी सुबह करीब 10:40 बजे दोनों बेटियों के साथ स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए निकली थीं।
