समाचार शगुन उत्तराखंड
राजकीय प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति की 73वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शनिवार को समिति सभागार में हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। समिति ने वित्तीय वर्ष में 2.88 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। लाभ के आधार पर सदस्यों को उनके हिस्से पर सात प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया गया। वहीं, मृतक शिक्षक सदस्यों के परिजनों को अब दो लाख के स्थान पर 2.50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सचिव राजेश्वर सिंह चौहान ने पिछली वार्षिक बैठक की कार्यवाही के बारे में बताया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
