नशामुक्त देवभूमि के लिए निकाली जागरूकता रैली, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/vMmc6QDtk0E?si=iRdMVC7BQRfgfApE

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल एवं सिविल जज (सी० डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव विशाल ठाकुर द्वितीय अपर सिविल जज हल्द्वानी, सविता चमोली द्वितीय अपर जिला जज हल्द्वानी, मनमोहन सिंह स्पेशल जज पॉक्सो हल्द्वानी, मीनाक्षी शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, मोहम्मद इमरान खान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे हल्द्वानी, बुशरा कमाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन, हल्द्वानी, न्यायालय के कर्मचारीगण आदि पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी, शिक्षकों नेहा जोशी, किरण पांडे, राजेंद्र प्रसाद आर्या एवं स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर नशा मुक्त देवभूमि के लिए जागरूकता रैली का प्रारंभ न्यायालय जजी कोर्ट परिसर से किया गया। रैली के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्परिणाम नशे के दुरुपयोग और नशे की लत से संबंधित नारे लगाकर व पेम्प्लेट्स वितरण कर तथा स्लोगंस आदि के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित रैली का सफल आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement