हल्द्वानी में यहां खिड़की की ग्रिल तोड़कर नगदी उड़ाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में इन दिनों चोर सक्रिय हो गए हैं। नैनीताल रोड में शोरूम की छत काट डेढ़ लाख की नगदी उड़ाने के बाद चोरों ने रामपुर रोड गन्ना सेंटर में वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार गन्ना सेंटर निवासी पंकज पंत के घर में बीती शनिवार की देर रात चोरों ने धावा बोल ‌दिया। पंकज ने बताया कि रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य एक कमरे में सो गए। प्रातः जब परिजन जागे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। अलमारी में रखी 50 हजार की नगदी गायब मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *