समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत 28 नवंबर शनिवार को हल्द्वानी के वरिष्ठम तेजतर्रार और प्रखर वक्ता व्यापारी नेता संजय सिंह राजपूत ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने संजय सिंह राजपूत का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि राजपूत के जुड़ने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी क्योंकि संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में हल्द्वानी में कई व्यापारी और जनहित के सफल आंदोलन हुए हे तथा व्यापारी राजनीति को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। पूरन लाल साह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि निकट भविष्य में सिर्फ पूरे उत्तराखंड राज्य में एक मात्र प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ही व्यापारी संगठन रहेगा और अति शीघ्र ही कई व्यापारी नेता संगठन से जुड़ेंगे। संजय सिंह राजपूत के संगठन की सदस्यता लेने पर केंद्रीय संयोजक धर्म यादव सह संयोजक देवेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता टीटू प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता दीपक माहेश्वरी मदन मोहन जोशी आनंद अधिकारी अशोक वार्ष्णेय घनश्याम रस्तोगी नुसरत सिद्दकी संजय वर्मा रामदत्त उप्रेती आदि ने हर्ष जताया है।











