समाचार शगुन उत्तराखंड
विश्व प्रसिद्ध रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन में पर्यटकों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं। पर्यटक बाघ की गतिविधियों को अपने कैमरों में भी कैद कर रहे हैं। इसके चलते सफारी के दौरान जंगल के अलग-अलग क्षेत्रों में बाघ की मौजूदगी से पर्यटकों का उत्साह बढ़ गया। सीतावनी जोन में इन दिनों बाघ के साथ ही तेंदुए, हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी भी लगातार देखने को मिल रही है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। सीतावानी गाइड एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि सीतावनी का जंगल अपनी जैव विविधता, घने साल के वन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। वन्यजीवों की लगातार दिखाई दे रही मौजूदगी से सफारी पर्यटकों के लिए रोमांचकारी अनुभव बन रही है।











