हल्द्वानी में एक रात में तीन जगह ताले तोड़ नगदी और माल उड़ाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चोरों ने एक ही रात में डीटीडीसी कोरियर सर्विस के तीन आफिसों के ताले तोड़कर 12 हजार की नगदी और करीब 20 हजार की कीमत के पार्सल भी चोरी कर लिए। इस वारदात के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुट गई है। चोरों ने बीती 19 मई की रात लालडांठ, रामपुर रोड और बरेली रोड स्थित मेन कार्यालय में घुस गये। लालडांठ में संचालक नरेश चौहान ने बताया कि उसके 16 हजार से अधिक के दो पार्सल और सात हजार और रामपुर रोड से पांच हजार रुपए और तीन पार्सल चुरा ले गए जबकि मेन कार्यालय में चोरों ने रसीदें फाड़ दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चोरों की तलाश में टीमें लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here