हल्द्वानी में यहां बाइक में बियर पीते चल रहा युवक पकड़ा, वीडियो वायरल होने के कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल* हुआ, जिसमें एक युवक नैनीताल रोड पर *मोटरसाइकिल चलाते समय खुलेआम शराब पीता हुआ* दिखाई दे रहा था। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। मुखानी थाना पुलिस* द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक की पहचान *नवीन सिंह भोजक, निवासी कुसुमखेड़ा, बिठौरिया, हल्द्वानी* के रूप में की गई। युवक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा युवक की *काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी* दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए *माफी मांगी* और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर ऐसा कोई भी कृत्य जो स्वयं एवं दूसरों के लिए खतरा बन सकता है, उससे परहेज करें।

https://youtube.com/shorts/LoecxzEEC5A?si=MVhTAwrCX7dFbI9i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *