समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पीलीकोठी स्थित विष्णु विहार निवासी कारोबारी 42 वर्षीय गोपाल शर्मा दो दिन से लापता है। उनकी पत्नी किरन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 19 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किरन के अनुसार 17 नवंबर सुबह करीब सात बजे गोपाल शर्मा मंगल पड़ाव स्थित होली ग्राउंड के पास अपनी दुकान के लिए निकले थे। करीब नौ बजे उन्होंने दुकान की चाभी और स्कूटी घर में देखी तो शक हुआ। उन्होंने कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई और कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। मुखानी कोतवाली पुलिस के अनुसार व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।











