हल्द्वानी में यहां लाइसेंसी रिवाल्वर से झोंके फायर, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा के पास दो कारों की टक्कर हो गई। इससे गुस्साए एक कार सवार ने दूसरी कार में सवार युवक पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती बृहस्पतिवार की तड़के करीब 3.30 बजे रामपुर रोड में सिनेमा हाल के सामने से आ रही कार हाइवे पर चल रही कार से जा टकराई। इस मामले में शौर्य कक्कड़ निवासी जीबी पंत मार्ग हल्द्वानी ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि कार की टक्कर में उसका साथी कुनाल घायल हो गया था। आरोप है कि कार सवार स्थानीय निवासी पृथ्वी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष व्यापारी बताए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *