हल्द्वानी में जीएसटी को लेकर हुई गोष्ठी में व्यापारियों ने यह मुद्दे उठाए, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य कर विभाग हल्द्वानी द्वारा व्यापार मंडल के साथ जीएसटी के संदर्भ में आज शुक्रवार 27 जून को नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से जीएसटी के परिपेक्ष्य में कई जानकारी साझा की और समस्त व्यापारियों को जानकारी हेतु व्यापार मंडल से अनुरोध किया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने अधिकारियों को अवगत कराया कि शहर हो या कस्बा जहां पर भी कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का कारोबार कर रहा हो उन सभी को जीएसटी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना आवश्यक करना चाहिए नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विभाग द्वारा निःशुल्क और बिना देरी के करवाया जाना चाहिए छोटे कारोबारियों के असेसमेंट वर्ष में एक बार होना चाहिए और सर्वे के नाम पर टालमटोली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि नए रजिस्ट्रेशन और विभाग की नई जानकारी हेतु विभाग को विभिन्न जगहों में साल में 2 बार कैम्प लगाए जाने चाहिए जिससे राजस्व की चोरी को रोका जा सके और जीएसटी अदा कर रहे व्यापारियों को कारोबारी प्रतिस्पर्धा में राजस्व की चोरी कर रहे कारोबारियों से जूझना ना पड़े। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विभाग अपने समकक्ष अन्य कार्यक्षेत्र मोबाइल विंग इत्यादि के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेसी और मिलावटी सामानों की बिक्री की धरपकड़ तेजी से करे जिससे आमजनता और ग्राहक भी इस धोखाधड़ी और लुटखटोस से बच सके। व्यापार मंडल के समस्त सुझावों को राज्य कर के अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर इसको अपने उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर हल करने को कहा अंत में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक माहेश्वरी द्वारा विभाग के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन विभाग द्वारा दी गई जानकारी को सभी व्यापारियों को अवगत करवाएगा। गोष्ठी में राज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कमल किशोर जोशी, सूचि तिवारी कैलाश आर्या प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता दीपक माहेश्वरी, दलजीत नागपाल राकेश गुप्ता टीटू देवेश अग्रवाल गोविंद बगड़वाल मुकेश ढींगरा आदि कई प्रमुख व्यापारी नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *