कुमाऊं में यहां दोस्त की हत्या कर शव गटर में छिपाने के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में यहां दोस्त की हत्या कर शव गटर में छिपाने के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा
मृतक अभय का फाइल फोटो।

ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में दोस्त की हत्या कर शव छिपाने वाले  हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खटीमा की शिव कालोनी में एक युवक की हत्या कर उसका शव गटर में छिपा दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल व नगदी भी लूट ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वार्ड नंबर 17, शिव कालोनी निवासी अभय (20) पुत्र मनोज कुमार बीती सात नवंबर की रात से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अभय के भाई रवि ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बरामदगी की मांग की। पुलिस ने अभय की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने बताया कि गुमशुदा युवक की तलाश के दौरान पुलिस को उसके परिचित वार्ड नंबर, शिव कालोनी निवासी संजय गुप्ता के बारे में जानकारी मिली कि उसने मृतक का मोबाइल उसके घर वालों को दिया था और बताया कि उसे मोबाइल पड़ा हुआ मिला। जिस पर पुलिस संजय को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। पूछताछ के दौरान संजय ने अभय की हत्या कर उसके शव को गटर में छिपाने की बात बताई। उसने पुलिस को बताया कि अभय और वह पुराने दोस्त थे और दोनों नशे के आदी थे। सात नवंबर की रात्रि करीब पौने दस बजे दोनों शिव कालोनी चौराहे पर मिले और इसके बाद कॉलोनी के पीछे स्थित खाली मैदान में चले गए। दोनों स्मैक का सेवन करने के लिए इंजेक्शन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक इंजेक्शन गिर जाने और बचे हुए इंजेक्शन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से अभय का गला दबा दिया। उसके लोअर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि मृतक के पास मौजूद करीब 2,300 रुपये और मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और शव को घटनास्थल के पास दूर एक गटर में फेंक दिया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement