सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के निर्माणाधीन मकान से वायरिंग काट ले गये चोर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने हीरानगर हीरानगर स्थित चिकित्सक आवास को निशाना बना लिया। निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर बिजली के कॉपर तार और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर चोरी कर ले गए। तार काटे जाने से मकान की पूरी वायरिंग की जांच और मरम्मत कराने की नौबत आ गई। चोर मकान से तोड़फोड़ कर वायरिंग और उपकरण को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गए इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चिकित्सक डॉ. अरुण जोशी का 57 हीरानगर आवास में निर्माण कार्य चल रहा है। छह नवंबर की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात चोर मकान में घुस गए। चोरों ने प्रथम तल, भूतल और सर्वेंट रूम से बिजली के कॉपर तार चोरी कर लिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर भी उड़ा ले गए। चोरों ने मकान में लगी बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचाया। तार चोरी होने के कारण पूरे मकान की वायरिंग बदलनी पड़ रही है करानी पड़ रही है। इससे नुकसान और बढ़ने की आशंका है। तहरीर में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में नीली जैकेट पहने एक संदिग्ध दिखाई दिया, लेकिन इसके आगे की फुटेज उपलब्ध नहीं हुई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि राजपुरा निवासी चार युवकों को चोरी किए माल समेत गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement