हल्द्वानी में नशा और समाज विरोधी गतिविधियों के खात्मे को कोतवाल से मिले व्यापारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग युवा व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुंदन रावत और महामंत्री ललित जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल आज कोतवाल विजय मेहता जी से मिला और उन्हें शहर की समस्याओं से रूबरू करवाया जिसमें कि नीलकंठ अस्पताल के आसपास और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज विरोधी अवैध कारोबारी गतिविधियां संचालित की जा रही हे जिस कारण से व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जन को भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हे मुख्य बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित ठेलो की वजह से पूरे बाजार का स्वरूप बिगड़ गया हे कुछ दुकानदारों ने मोटी रकम लेकर अपनी दुकान के आगे की सड़क का भी सौदा कर दिया हे कोचिंग सेंटरों स्कूलों के आसपास की भी गतिविधियां संदिग्ध हे सत्यापन अभियान नहीं होने के कारण भी संदिग्ध लोगों से खतरा बना हुआ हे सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की कि समय रहते व्यापार मंडल के सुझावों पर ध्यान देनी की आवश्यकता हे अतः किसी भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ हे इसलिए तत्काल समाज विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाय जिससे अपराधी लोगों में कानून का भय पैदा हो कोतवाल विजय मेहता ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी और समाज विरोधी लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल से मिलने वालों में कोषाध्यक्ष नीलेश भारद्वाज, जीशान सिद्दीकी, चेतन जायसवाल, उमेश माथुर, राहुल गोस्वामी, रोहित सनवाल, धर्मेंद्र रावत, राहुल सागर, हरेन्द्र बिष्ट, पंकज फुलारा, गौरव सोनकर, प्रतीक लोशाली आदि शामिल रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement