हल्द्वानी: देवभूमि उधोग व्यापार मंडल का विस्तार, दर्जन भर से अधिक व्यापारियों को आजीवन सदस्य बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए एक दर्जन से अधिक व्यापारियों को आजीवन सदस्यता दिलाई। हल्द्वानी के बिठोरिया नं 1 स्थित बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में व्यापारियों को आजीवन सदस्य बनाया गया। नए सदस्यों का प्रदेश पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
आज आजीवन सदस्य बनने वालों में देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, गिरीश चन्द्र जोशी, वेद प्रकाश अग्रवाल, कांति बल्लभ पांडे, राजीव सुयाल, अनिल जोशी, संजय निगलटिया, रमेश पलड़िया, बालम सिंह देवका, चंदन पाण्डे, विक्रम सिंह गौड़, असलम खान शामिल हैं। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वी पाल सिंह रावत, प्रदेश संयोजक वेंकट हाल एसोसिएशन मनोज खुलबे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार आगरी, हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष दीपक खुल्वे, जगत सिंह बोरा,‌ युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान, अविनाश गुप्ता, वेद प्रकाश अग्रवाल, बीना कुंवर, माधो सिंह देवपा, एसएस नेगी, प्रेम सिंह परिहार, हेमंत सूंठा, दिगंबर सिंह मनोला,, राजकुमार आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *