हल्द्वानी की टीपीनगर पुलिस चौकी को थाना बनाने की उठी मांग, व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता व‌ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हरजीत सिंह चड्ढा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हल्द्वानी की यातायातनगर पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिये जाने की मांग की है। चड्ढा ने आज‌ शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था काफी बदहाल होती जा रही है। जैसा कि हल्द्वानी यातायात नगर से उत्तराखंड के समस्त जिलों में आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं। पूरी अर्थव्यवस्था इसी शहर से जुड़ी हुई है। कुमाऊं मंडल में चिकित्सा शिक्षा रोजगार का केंद्र हल्द्वानी है। जिससे कि कई लोगों का ट्रांसफर/स्थानांतरण हेतु उपयोग के लिए वाहनों की आवश्यकता हल्द्वानी यातायात नगर से ही उपलब्ध कराई जाती है। देवभूमि व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने टीपीनगर चौकी को थाना बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यातायात नगर चौकी का निर्माण केवल यातायात नगर की देखरेख व शांति व्यवस्था के हेतु किया गया था। और अब यहां पर खाली पड़े भूखंड पर बस अड्डे का भी निर्माण होने की भी जानकारी मिली है। जिस पर यहां पर यात्री आवागमन महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर यहां पर थाना होना काफी आवश्यक हो गया है। वर्तमान में चौकी का कार्य क्षेत्र काफी बढ़ा दिया गया है, इसमें देवलचौड़ से लेकर फुटकुआं गन्ना सेंटर, मानपुर पश्चिम, मानपुर दक्षिण, जीतपुर नेगी, पंचायत घर, बिरला स्कूल बेलबाबा हरिपुर जमन सिंह आदि क्षेत्रों को जोड़ दिया गया है। इससे इस पुलिस चौकी का कार्यभार काफी बढ़ गया। राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल दिल्ली हाईवे इसी के क्षेत्र में पड़ता है। मंडी बाईपास यातायात नगर के तीनों गेट देवलचौड में अधिकतर जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात नगर चौकी जाम व्यवस्था देखने में ही व्यस्त रहती है जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार बैठक कर चौकी को पुलिस को थाने का दर्जा दिये जाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement