कैंची धाम से लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, 16 घायल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में कैंची धाम से लौट रहे दिल्ली के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर दो गांव के पास खाई में गिर गया। हादसे में गौरव बंसल निवासी बदरपुर दिल्ली व चालक सोनू निवासी रोहतक हरियाणा की मौत हो गई। वाहन में 18 लोग सवार थे सभी घायल हुए हैं। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने भी घायलों का हाल जाना।

 

घायलों की सूची

1- विजय अग्रवाल
2- अजय अग्रवाल
3- वंश अग्रवाल
4- अन्नू अग्रवाल
5- शिल्पी
6- हेमंत
7- श्रुति
8- अंशिका
9- सोनिया
10- निकिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *