सावधान: हल्द्वानी में यहां सात अगस्त को वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में कल बुधवार 7 अगस्त को सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर पेड़ों का कटान किया जाना है। इसके चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। नैनीताल रोड काठगोदाम में कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यह डायवर्जन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। प्रशासन से मिली जानकारी के‌ अनुसार पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे। इसी तरह शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन शनि बाजार से हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे। सिंधी चौराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे। एसडीएम कोर्ट तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे। तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए गोल्वा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।‌रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे। रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *